शुक्रवार, 29 मई 2026

लखनऊ : हास्टल में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत, पुलिस को बताए बिना,शव ले जा रहे थे गांव।।Lucknow: A student died in a hostel under suspicious circumstances; the body was being taken to the village without informing the police.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
हास्टल में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत, पुलिस को बताए बिना,शव ले जा रहे थे गांव।।
दो टूक  :  राजधानी लखनऊ के कोतवाली गोमतीनगर क्षेत्र मे एक निजी हास्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा का संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। हास्टल संचालक ने मृतक छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुचे परिजन ने पुलिस को सूचना दिए वैगर शव को अपने गांव ले जाने लगे। इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मौके पर फोरेंसिक लैब टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया। पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार: 
जानकारी के अनुसार कोतवाली गोमतीनगर क्षेत्र सृजन विहार कॉलोनी मे स्थित एक निजी हॉस्टल में रहने वाली छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। छात्रा के परिजन पुलिस को बिना बताए डेडबॉडी को हरिद्वार ले जा रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।मृतका की पहचान पारुल पुत्री अभिषेक सक्सेना निवासी  हरिद्वार उत्तराखंड के रूप में हुई है। वह गोमतीनगर की सृजन विहार कॉलोनी में सार्वजनिक शिक्षकोन्नयन संस्थान के हॉस्टल में रहती है। हॉस्टल को गोमतीनगर के डॉ. सुशील त्रिवेदी चलाते हैं। मृतक छात्रा के पिता गोमतीनगर के ही रितेश रंजन चौबे के ड्राइवर हैं।
इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 28/29.05.2026 की रात्रि करीब 12:30 बजे आगंतुक रितेश रंजन चौबे द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनके ड्राइवर अभिषेक सक्सेना की पुत्री पारुल जो सृजन विहार कॉलोनी थाना गोमतीनगर क्षेत्र में डॉ सुशील त्रिवेदी के आवास पर रहकर अध्ययन कर रही थी, द्वारा आत्महत्या कर ली गई है।
 सूचना प्राप्त होने पर थाना गोमतीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा डॉ सुशील त्रिवेदी से संपर्क किया गया। मौके पर उपस्थित डॉ सुशील त्रिवेदी द्वारा बताया गया कि मृतका पारुल उम्र 16 करीब वर्ष उनके संस्थान में रहकर पढ़ाई कर रही थी तथा दिनांक घटना को लगभग 07:30 बजे उसने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घर में मौजूद लोगों द्वारा मृतका को नीचे उतारा गया था तथा मृतका के पिता से वार्ता की गई।
पुलिस द्वारा तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है पुलिस द्वारा घटना के सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है।