लखनऊ :
तेज आंधी तूफान बारिश ने मचाई तबाही,कही गिरे पेड़े तो कहीं टूटा बिजली के तार।
दो टूक: उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बीते गुरुवार रात में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर विशालकाय पेड़ व बिजली के तार टूट कर गिरे और होर्डिंग्स उखड़कर सड़कों और घरों पर गिर गए, जिससे कई इलाकों में बिजली के तार और खंभे टूट गए और व्यापक स्तर पर बिजली गुल हो गई है। और पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह होते ही वन विभाग और बिजली बिगड़ी व्यवस्था पटरी पर लाने मे जुट गए।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत तमाम जनपदों बीते गुरुवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई बड़े पेड़ टूटकर बिजली की हाईटेंशन लाइनों पर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। और तूफान के कारण कई जगह सड़कों पर गिरे पेड़ से आवाजाही प्रभावित हुई। ऊर्जा निगम की टीमें बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटी हैं।
पीजीआई क्षेत्र नहर पटरी पर दो जगह गिरे विशाल पेड़,और टूटे हाईटेंशन तार।
तेज हवा और बारिश के दौरान पीजीआई इलाके नहर पटरी पर वृन्दावन गेट के पास नीम का पेड़ गिर पड़ा जिससे आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं कल्ली पश्चिम बाबू खेड़ा मे विशाल पेड़ बिजली की हाईटेंशन लाइनों पर गिर गए। इससे कई स्थानों पर तार टूट कर पेड़ के साथ सड़क पर गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई साथ ही आवागमन भी बाधित हुआ।बिजली कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुटे गए । प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और दोपहर बाद तक अधिकांश स्थानों पर बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
लखनऊ में मौसम विभाग का हाई अलर्ट जारी किया है लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के भीतर तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश की संभावना जताई गई है।जारी अलर्ट के अनुसार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक पहुंचने की आशंका है। इसके साथ ही बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
विशाल पेड़ बिजली के तार समेत सड़क पर गिरा।
