शुक्रवार, 29 मई 2026

लखनऊ :हजरतगंज में बहाने बुलाकर युवक को मारी गोली,पैर में लगी गोली ट्रामा मे भर्ती।।||Lucknow:A young man was shot after being lured to Hazratganj on some pretext. He was shot in the leg and admitted to the trauma centre.||

शेयर करें:
लखनऊ :
हजरतगंज में बहाने बुलाकर युवक को मारी गोली,पैर में लगी गोली ट्रामा मे भर्ती।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के ब्यस्ततम् इलाका हजरतगंज मे बहाने बुलाकर एक युवक को गोली मार दी। हालांकि, छीना-झपटी और बचाव में गोली युवक के मे पैर में जा लगी, जिससे जान बच गई। घायल युवक का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उसकी पहचान हजरतगंज निवासी विभु शुक्ला के रूप में हुई है।
हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे अन्य की तलाश कर रही है।
विस्तार : 
कोतवाली हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार की देर रात करीब एक बजे दारूलसफा के पास बने सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास गोली चलने सूचना पुलिस को मिली सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने घायल को केजेएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां खतरे से बाहर बताया जा रहा।घायल की पहचान विभू शुक्ला पुत्र स्व0 राकेश कुमार शुक्ल निवासी 41/423 नरही थाना हजरतगंज लखनऊ 
के रुप मे हुई है घायल के दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी है वर्तमान में उसका उपचार चल रहा है तथा वह खतरे से बाहर है।  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हजरतगंज पर आरोपी मो0 शफीक व मो0 वाजिद के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।  प्रकरण में मो0 शफीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में वांछित वाजिद की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा दबिश दी जा रही है प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस द्वारा घटना के सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है।
घायल ने बताया - शफीक ने फोन करके उसे त्योहार मनाने के बहाने बुलाया था। पहुंचते ही उसने गाली देनी शुरू कर दी। अपने साथी वाजिद से बोला कि निकाल तमंचा और मार इसे गोली। इसके बाद शफीक मुझे पकड़ने लगा और वाजिद ने .315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। वारदात के बाद दोनों भाग गए। भागने से पहले शफीक ने मेरे कान में कहा कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो बहुत बुरा होगा। फिलहाल पुलिस टीमें घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।