लखनऊ :
बकरीद त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट.. पुलिस अधिकारी सुरक्षाबलो के साथ क्षेत्र में किया पैदल मार्च, दिया सुरक्षा का भरोसा।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज में एसीपी ने प्रभारी निरीक्षक व पुलिस फोर्स संग किया पैदल मार्च। वही पीजीआई , कृष्णा नगर, सरोजनीनगर नगराम,निगोहां थाना क्षेत्रो में पुलिस ने पैदल मार्च कर शांतिपूर्ण बकरीद त्योहार मनाने अपील किया।
विस्तार :
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मोहनलालगंज सर्किल पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को एसीपी मोहनलालगंज ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देश पर पुलिस फोर्स ने थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च कर लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
मोहनलालगंज कस्बे समेत मऊ और सिसेंडी गांव में एसीपी ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। वहीं निगोहां कस्बे एवं आसपास के गांवों में थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगराम क्षेत्र में थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने पुलिस बल के साथ बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।एसीपी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।फ्लैग मार्च के दौरान ड्रोन कैमरों से भी क्षेत्र की निगरानी की गई, जिससे संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा सके। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
