गरीब की सुनलो फरियाद दरोगा जी दिनदहाड़े पांच बकरियां हुई चोरी, मामला तेलीबाग पीजीआई का है।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके के सेक्टर 5 वृन्दावन योजना तेलीबाग मे दो दिन पहले दिन दहाड़े एक गरीब महिला की दिनदहाड़े पांच बकरियां चोरी हो गई। जिसकी लिखित शिकायत लेकर गरीब पीड़िता पुलिस चौकी तेलीबाग पहुंची और एक छोटी सी फरियाद लगाई दरोगा साहब आस-पास का सीसीटीवी कैमरा एक बार चेक कर ले लेकिन दरोगा साहब को सुनने और देखने के लिए वक्त नहीं मिल रहा है। आशंका है कि कही मीट मण्डी में अब तक बकरियां चिकवा के भेंट न चढ़ गई हो।
विस्तार :
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्रांतर्गत तेलीबाग इलाके के सेक्टर 5 वृन्दावन योजना में रहने वाली गरीब महिला रजीदा बनो सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का लालन पालन करती है। इन्होने बताया कि सब्जी की दुकान के बकरियां भी पाल रखी थी। बीते एक मई को दिनदहाड़े दो बकरे और तीन बच्चे किसी ने चोरी कर लिया। काफी तलाश किया लेकिन बेजुबान बकरियो का कुछ पता नहीं चल पाया। मजबूर होकर पुलिस चौकी तेलीबाग में लिखित शिकायत करते हुए साहब से फरियाद लगाई कि साहब आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा एक बार चेक ले शायद कुछ पता चल जाय लेकिन एक सप्ताह हो गया पुलिस साहब लोग को समय मिला। जब पुलिस चौकी जाती हूं तब कुछ न कुछ समझा बूझाकर वापस कर देते है। वही पीजीआई इंस्पेक्टर को इस घटना की जानकारी ही नही है।
एक साल पहले रमजान नगर तेलीबाग मे लग्जरी कार सवारों ने विदेशी नस्लके पांच बकरे चोरी कर फरार हो गए थे।
