मंगलवार, 26 मई 2026

लखनऊ : राम नाम का लेकर ध्यान,सफल बनाते सब काम हनुमान : जे०बी०सिंह।।||Lucknow: Hanuman makes all your tasks successful by meditating on the name of Ram: J.B. Singh.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
राम नाम का लेकर ध्यान,सफल बनाते सब काम हनुमान : जे०बी०सिंह।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ मे चली आ रही प्राचीन सनातन परम्परा के तहत जेष्ठ माह के पावन चौथे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर रजनीखण्ड आशियाना निकट इण्डियन बैक के पास आयोजित पूजन अर्चना एवं विशाल भण्डारे के कार्यक्रम में विशाल जनसमूह उमड़ा। यह कार्यक्रम भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष कमल नयन मिश्रा द्वारा आयोजित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमे स्थानीय लोकप्रिय विधायक एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर श्री हनुमान जी का आशिर्वाद लिया।
विस्तार
ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलमय मंगलवार के पावन अवसर पर इंडियन बैंक के निकट, रजनी खंड, शारदा नगर, आशियाना, लखनऊ में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में भव्य विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष कमल नयन मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, आरटीआई कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण एवं “जय श्री राम” तथा “बजरंगबली की जय” के उद्घोष गूंजते रहे।

इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजक कमल नयन मिश्रा द्वारा विधायक डॉ राजेश्वर सिंह जी को भगवान का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक जी ने इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, सेवा एवं धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।
इसी क्रम में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह का भी सम्मान किया गया। उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर एवं बजरंगबली का चित्र भेंट कर सम्मानित करते हुए आयोजकों ने उनके सामाजिक, पत्रकारिता एवं मानवाधिकार क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में उनकी गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
भंडारे में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे, जिनमें एल.एम. यादव (प्रभारी उत्तर प्रदेश), एम.एल. त्रिपाठी (विशेष कार्याधिकारी, उ०प्र०), दया शंकर शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रवक्ता,), सुरेन्द्र कुमार प्रजापति (लखनऊ मंडल अध्यक्ष), राहुल सैनी (संयुक्त सचिव, उ०प्र०), हरप्रीत सिंह (जिला उपाध्यक्ष) राज सिंह सक्रिय सदस्य,सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजसेवी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजक कमल नयन मिश्रा एवं विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र एवं रामनामी पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम देर शाम तक श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ चलता रहा तथा हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
संगठन के प्रवक्ता डी एस शास्त्री ने दो टूक कहा “नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा”