लखनऊ :
दिल्ली का गैंग लुक चेंजकर लखनऊ में रहकर दे रहा था लूट की घटनाओ को अजांम,सरगना समेत छ: गिरफ्तार।
पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश,लूट का माल बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर पुलिस टीम ने दिल्ली गैंग के सरगना समेत छ लुटेरों को गिरफ्तार कर आधा दर्जन लूट,चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा किया।
इस गिरोह का सरगना रोहन ऊर्फ गुड्डू अपने छ: अन्य साथियो संग लखनऊ में रहकर रहकर लूट की घटनाओ को अजांम दे रहा था। सरगना रोहन उर्फ गुड्डू व साथी सालिह को बीती देर रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,गैंग के पांच अन्य लुटेरो को पुलिस टीमो ने गिरफ्तार किया।
यह गैग आशियाना,कृष्णानगर,पीजीआई व सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्रो में लुटेरो ने चार लूट व छिनैती की घटनाओ को अजांम
दे रहा था। इनके पास से 27 हजार रूपये व एक सोने की चेन व एक कार समेत घटनाओ में प्रयोग की जाने वाली दो बाइके बरामद और दो तंमचा,तीन खोखा व एक जिंदा कारतूस(315बोर) व दो खोखा कारतूत(9एमएम) भी पुलिस ने लुटेरो के पास से किया बरामद।
डीसीपी अमित कुमार व रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मार्गदर्शन व एसीपी रजनीश वर्मा के निर्देशन में पुलिस व सर्विलांस टीमो को मिली सफलता।
विस्तार :
DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कृष्णा नगर मे दर्ज लूट व छीनैती के के मामले में गठित पुलिस टीमों ने मुखबिर की सूचना पर सरगना समेत छ : शातिर अंतर्राज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से सेल्समैन से लूट गए विभिन्न कम्पनियों के गिरेट पैकेट और नगदी , जेवरात बरामद हुआ है। यह गैंग दिल्ली का रहने वाला है लखनऊ मे रहकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस गैंग के सदस्य मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करता है।
पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास समेत करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के सहारे एवं मैनुअल व इलेट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर एक शातिर अन्तर्राज्यीय लूट,छिनैती गैंग के दो सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया तथा इनकी निशानदेही पर अन्य पांच सदस्यों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी, जिनके पास घटना में प्रयुक्त एक अदद अर्टिगा चार पहिया वाहन, दो अदद मोटर साइकिल व लखनऊ में अलग-अलग थानों में कारित किये गये घटना से सम्बन्धित माल बरामद करते हुए न्यायिक अभिरक्षा भेजा जा रहा है।
इस गिरोह का सरगना अपराध का बादशाह रोहन उर्फ गुड्डू जो मूल रूप से दिल्ली का निवासी है तथा इसके अन्य साथी भी दिल्ली के रहने वाले हैं लखनऊ मे आकर जो घटना करने के लिये एक चार पहिया वाहन व दो बाइक से निकलते हैं। ये सभी मोटर साइकिल पर बाइक राइडर की वेशभूषा में रहते हैं। तथा पहचान से बचने के लिये नम्बर प्लेट पर ह्वाइट रंग का स्प्रे कर देते हैं। जिससे इन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है। अभियुक्तगण महानगरों के सूनसान इलाके में अपनी मोटर साइकिल खडी कर अपनी चार पहिया अटिंगा कार से क्षेत्र की रेकी कर उपयुक्त स्थानों एवं संभावित लक्ष्यों का चयन करते हैं। गिरोह के सदस्य अपनी पहचान छिपाने तथा पुलिस की निगाहों से बचने के उद्देश्य से ढाबों एंव सुलभ शौचालयों का प्रयोग करते हैं तथा 5-6 घण्टे से अधिक एक साथ स्थान पर नहीं रुकते हैं तथा झुग्गी-झोपड़ियों अथवा सुनसान स्थानों के निकट टेंट लगाकर अस्थायी रूप से निवास करते हैं।
पुलिस पुछताछ में बदमाशों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए प्रायः मोटरसाइकिल का प्रयोग किया जाता है। वारदात के उपरान्त प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किसी सुनसान स्थान पर छोड़ दिया जाता है तथा गिरोह के अन्य सदस्य पहले से तैयार अर्टिगा कार से उन्हें लेकर फरार हो जाते हैं।
इनके द्वारा जनपद लखनऊ के अतिरिक्त अन्य जिलो में भी घटनाओं को कारित करना बताया गया। जिसके बा जानकारी की जा रही है।
इस गैंग ने लखनऊ के थाना आशियाना अन्तर्गत पावर हाउस के पास चैन छिनैती की गयी तथा सुझ गोल्फ सिटी से 02 दिवस पूर्व मारपीट कर कैश स्नैचिंग की घटना की गयी ।
कुछ दिन पूर्व पीजीआई लखनऊ के पास एक महिला से पर्स की छिनैती करना बताया गया साथ ही साथ कृष्णानगर में एक चैन स्नैचिंग की घटना के साथ एसकेडी अस्पताल के पास से सेल्समैन से सिगरेट से भरे एक थैले को छीनकर भाग जाने की घटना कबूल किया है यह एक संगठित गिरोह है खतरनाक तरीके से घटना को अंजाम देते हैं जिनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही जायेगी।
गिरफ्तार गिरोह का सरगना रोहन ऊर्फ गुड्डू,साहिल,रवि चौरसिया, सुमित,अरुण ऊर्फ बुवन, सुमित ऊर्फ लेफ्टी, सुमित ऊर्फ अनुराग संगठित गिरोह बनाकर कर काम करते है। इस गिरोह पर लगभग दो दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज है।
गैंग के सदस्य मोबाइल फोन नही करते यूज,भेष बदलकर घटना को देते है अंजाम।
एसपी कृष्णा नगर रंजनीश कुमार ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली का है पकड़े गए सभी दिल्ली के अलग-अलग जगह का रहने वाले है यह खतरनाक तरीके से घटना को अंजाम देता हैं भेफ बदलकर लुक चेंज कर घटना कारित करता है।इस गैंग के लोग मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करते है इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस के लिए एक चैलेंज था।काफी कड़ी मेहनत के बाद पुलिस के हत्थे लगे है।
●DCP साउथ की बाइट --
