लखनऊ :
जिला-बदर होने बावजूद इलाके में कर रहा था बवाल,सूचना पर पहुची पुलिस ने बदमाश को दबोचा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके के न्यू डिफेंस कालोनी में बीते शुक्रवार की शाम को बवाल कर रहे एक जिला-बदर की सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है। गिरफ्तार बदमाश उ0प्र0 गुण्डा नियत्रण अधिनियम में माननीय न्यायालय के आदेश पर जिला बदर किया गया था। जिला बदर होने बावजूद इलाके मे रहकर अपराधी घटनाऐं कारित करने लगा रहा।
विस्तार:
पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना एक जिला बदर अपराधी न्यू डिफेंस कालोनी के पास बवाल कर रहा है । मुखविर खास की सूचना पर विश्वास कर हम पुलिस टीम ने मौके पर पहुचकर घेरा बंदी कर पकड लिया गया पकडे गये युवक ने अपना नाम चुन्नू सिंह पुत्र स्व० बच्चू सिंह निवासी न्यू डिफेन्स कालोनी उत्तरेठिया थाना पीजीआई लखनऊ उम्र लगभग 25 वर्ष बताया जिसकी जमा तलाशी ली गयी तो अलावा पहने हुये कपड़े के शिवाय कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुआ माफी मांगने लगा चुन्नू सिंह उपरोक्त को वांद संख्या 122(54)/2025 धारा 3 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रण अधिनियम में माननीय न्यायालय श्रीमान सयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के आदेश दिनांक 07.01.2026 के अनुपालन में जिला बदर किया गया था जिसके सम्बन्ध में दिनांक 11.01.2026 को नोटिस तामील एवं मुनादी करायी गयी थी पकड़े गए व्यक्ति चुन्नु उपरोक्त को पूर्व में भी दिनांक 15.01.2026 को अन्तर्गत जुर्म धारा 10 30प्र0 गुण्डा नियत्रण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्या० के समक्ष भेजा गया था जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 36/2026 धारा 10 30 प्र0 गुंड़ा अधिनियम पंजीकृत है। पकड़ा गया व्यक्ति आज फिर उक्त आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया । जिसे गिरफ्तार कर अग्रीम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
