सोमवार, 25 मई 2026

लखनऊ : सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत से घर मे मचा कोहराम,दोनो रहते थे साथ,तोड़ा दम भी एक साथ।।||Lucknow: The death of two friends in a road accident has caused chaos in their homes. They lived together and died at the same time.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत से घर मे मचा कोहराम,दोनो रहते थे साथ,तोड़ा दम भी एक साथ।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्रान्तर्गत बंथरा बाजार हनुमान मंदिर के पास बीते रविवार देर रात सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक एवं दु:खद मौत हो गई। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे  तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक मे टक्टकर मारकर भाग निकला। बाइक पोल से टकारा गई । राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। दोनों मृतकों की पहचान सरोजनीनगर की हाइडिल कॉलोनी के रमेश के बेटे कमल (18) और बंथरा के लाला खेड़ा के वीरेंद्र के बेटे दीपांशु रावत (19) के रूप में हुई। दोनों साथ-साथ रहते थे और साथ ही दम तोड़ दिए। घटना दोनो परविवारों मे कोहराम मच गया। दीपांशु मां-बाप का इकलौता बेटा था घर का चिरांग बूझ गया।
विस्तार
पुलिस के अनुसार बीते रविवार दिनांक 24.05.2026 को समय करीब 22.00 बजे थाना बंथरा क्षेत्रान्तर्गत बंथरा बाजार हनुमान मंदिर के पास एक बाइक से जा रहे दीपांशु पुत्र वीरेंद्र उम्र करीब 19 वर्ष निवासी लाला खेड़ा रामचौरा थाना बंथरा लखनऊ व 02- कमल पुत्र रमेश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी गौरी थाना सरोजनीनगर लखनऊ का एक अज्ञात मोटर साइकिल से टक्कर हो जाने से इनकी मोटर साइकिल  अनियन्त्रित होकर गिर गयी ,जिसमें दीपांशु व कमल उपरोक्त को गंभीर चोटें आ गयी।
इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा दीपांशु व कमल उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के परिजन मौके पर मौजूद हैं। मृतकों के शवो का पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। वही हादसे के बाद दीपांशु रावत के पिता ने बंथरा थाने में अज्ञात वाहन चालक पर FIR दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, कमल और दीपांशु रावत आपस में दोस्त हैं। दीपांशु मां-बाप का इकलौता बेटा था, जबकि कमल के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक बहन है। दीपांशु एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ाई कर रहा था। वहीं, कमल अभी कुछ नहीं करता था।मृतक दीपांशु रावत के पिता वीरेंद्र ट्रांसपोर्टनगर में एक दुकान पर ट्रकों की डेंटिंग-पेंटिंग करते हैं। वहीं, मृतक कमल के पिता रमेश नैनीताल में प्लंबर का काम करते हैं।