लखनऊ :
काले अंग्रेज चला रहे रिजर्व पुलिस लाइन,लाखों की होती है वसूली,सिपाही का छलक दर्द।।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन मे फैला भ्रष्टाचार से परेशान नवनियुक्त एक सिपाही ने अपनी स्वयं
वीडियो बना कर फेसबुक पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाते हुए जांच कराने की मांग की है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों, विशेषकर IPS अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर पुलिस विभाग में भी चर्चा का माहौल है।
वही पुलिस आयुक्त लखनऊ ने मामले को संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित कर प्रकरण की जांच शुरु कर दी है।
विस्तार :
डियुटी लगाने के नाम पर लाखों की धन उडाही का आरोप।
राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने रिजर्व पुलिस लाइन मे डियुटी लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार समेत
अपने पुलिस विभाग के अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह आरोप स्वयं की वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया है। उसमें कहा है कि पुलिस विभाग को काले अंग्रेज चला रहे हैं। एक सिपाही की पीड़ा सिपाही को सुरक्षा की आवश्यकता है “वर्दी के भीतर का दर्द का खुलासा है।
वीडियो में कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम पर पुलिस कर्मियों से हर महीने अवैध वसूली की जाती है। गार्ड कमांडर के माध्यम से सिपाहियों और दीवानों से करीब दो हजार रुपए प्रति माह लिए जाते हैं। गणना प्रभारी, आरआई और अन्य अधिकारी इस व्यवस्था में शामिल हैं। वसूली की रकम नीचे से ऊपर तक अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है।
सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. शिप्रा पांडेय ने ई-बाइट के माध्यम से जानकारी दी की
●पुलिस लाइन्स लखनऊ में नियुक्त कांस्टेबल द्वारा लगाये गये आरोपों के सम्बन्ध में कमेटी का गठन कर प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोप सत्य पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
●सिपाही सुनील कुमार शुक्ला की वायरल वीडियो की पुष्टि दो टूक मीडिया नही करता है।
