शनिवार, 9 मई 2026

लखनऊ : ऑटो चालक की ईमानदारी बनी मिसाल, जेवरात और नकदी से भरा बैग लौटाया।||Lucknow: Auto driver's honesty becomes an example, returns bag full of jewellery and cash.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
ऑटो चालक की ईमानदारी बनी मिसाल, जेवरात और नकदी से भरा बैग लौटाया।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे से निगोहां जा रही एक बुजुर्ग महिला का जेवरात, नकदी और कपड़ों से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बैग गायब होने का पता चलते ही महिला और उसके परिजनों के होश उड़ गए। हालांकि ऑटो चालक की ईमानदारी ने उनकी चिंता को खुशी में बदल दिया।
विस्तार : 
मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला अपनी नातिन के साथ ऑटो से निगोहां जा रही थीं। सफर के दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया, जिसमें जेवरात, नगदी और कपड़े रखे थे। बैग मिलने पर ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए उसे अपने पास रखने के बजाय पुलिस चौकी पहुंचकर जमा करा दिया। इसके बाद पुलिस की मदद से बैग को सुरक्षित बुजुर्ग महिला को वापस सौंप दिया गया। बैग में रखा सारा सामान सही सलामत मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली और चौकी पुलिस के साथ ऑटो चालक का आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने भी ऑटो चालक की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी मिसालें समाज में विश्वास कायम करती हैं।