लखनऊ :
पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने पर दबंगों ने प्लाट मालिक को फोन कर दी धमकी,मुकदमा दर्ज।।
दो टूक : लखनऊ निगोहां थाना क्षेत्र के शेरपुर लवल में प्लाट पर निर्माण करा रहे मालिक का आरोप पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद दबंगो ने जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक गालिया दे रहे है। डीसीपी के आदेश पर दो पर मुकदमा दर्ज।
विस्तार :
रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी राजेन्द्र कुमार ने बीते मगंलवार को लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर से उनके कार्यालय में मिलकर शिकायती पत्र देते हुये बताया उसने निगोहां क्षेत्र के शेरपुर लवल गांव में एक प्लाट खरीदा था,गांव के रहने वाले एक दबंग श्याम सिंह ने प्लाट से करीब तीन फिट के करीब मिट्टी चोरी छुपे खोदकर उक्त गांव के ही ने अपने ढाबे के पीछे डलवा ली थी,यहि नही प्लाट की बाउड्री की ईटे भी उठवा ली थी,जिसके बाद उक्त प्लाट पर 2मई की सुबह मिट्टी डलवायी थी,शाम छ:बजे करीब उक्त दबंग मौके पर आये ओर कहा प्लाट पर मिट्टी क्यो डलवाया तुमको प्लाट पर कब्जा नही लेने दूंगा,विरोध करने पर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये गालिया दी ओर कहा यहा दिखे तो तुम्हे जान से मरवा दूगा उक्त घटना के दूसरे दिन कहा जब तक मुझे 50हजार रूपये नही दोगे यहा काम नही कराने दूगा।पूरे मामले की लिखित शिकायत निगोहां पुलिस से कर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय जांच की बात कहकर बिना कार्यवाही किये चलता कर दिया।पीड़ित ने आरोप लगाया जिसके बाद से दबंग द्वारा सुलह का दबाव बनाया जा रहा है पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से कहा कार्यवाही ना होने पर उसके साथ विपक्षी कोई भी बड़ी घटना कर सकते है।पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर ने पीड़ित की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये डीसीपी दक्षिणी को जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये थे।पीड़ित का आरोप पुलिस कमिश्नर से शिकायत किये जाने की भनक दबंग श्याम सिंह को लगी तो उसने अपने साथी विकास सिंह निवासी निगोहां के जरिये फोन कराकर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये धमकी दी ओर कहा अभी समझ लो बिना समझे प्लाट पर काम नही करा पाओगे ओर शिकायत भी वापस ले लो।जिसके बाद सहमें पीड़ित ने डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनन्द से उनके कार्यालय में मिलकर धमकी देने वाले आडियो सुनाते हुये कार्यवाही की मांग की।डीसीपी ने निगोहां थाना प्रभारी को तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर जान से मारने की धमकी व
एससी/एसटी एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
आरोपी के विरूद्व गुंडा एक्ट की हो चुकी है कार्यवाही...
पीड़ित ने बताया आरोपी श्याम सिंह के विरूद्व पूर्व में गुंडा एक्ट की कार्यवाही हो चुकी है ओर मारपीट समेत अन्य धाराओ में निगोहां थाने में चार मुकदमें दर्ज है।
