शुक्रवार, 8 मई 2026

लखनऊ : स्कूल चलो अभियान के साथ हेल्थ ड्राइव, 250 से अधिक बच्चों को किया जागरूक।||Lucknow: Health drive in conjunction with the 'School Chalo' campaign, more than 250 children were made aware.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
स्कूल चलो अभियान के साथ हेल्थ ड्राइव, 250 से अधिक बच्चों को किया जागरूक।
दो टूक : रामदासपुर व नंदौली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा और दंत स्वास्थ्य पर विशेष कार्यक्रम हुआ आयोजित, डॉ. अदिति शुक्ला ने बच्चों को बताए ओरल हेल्थ के टिप्स।
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। सरल केयर फाउंडेशन द्वारा पावर विंग फाउंडेशन एवं मोहनलालगंज पत्रकार एसोसिएशन के सहयोग से “स्कूल चलो अभियान” और “स्कूल हेल्थ ड्राइव” कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय रामदासपुर एवं बेसिक विद्यालय नंदौली में अध्ययनरत बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं, ताकि छोटी उम्र से ही बच्चे स्वास्थ्य के प्रति सजग बन सकें।कंचन मुस्कान क्लीनिक की डेंटिस्ट डॉ. अदिति शुक्ला ने बच्चों को दांतों की सही देखभाल, नियमित ब्रश करने की आदत, खानपान से होने वाले दंत रोगों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सरल भाषा में बच्चों को ओरल हेल्थ का महत्व समझाते हुए दांतों को स्वस्थ रखने के तरीके बताए।इस दौरान बच्चों के बीच ओरल हेल्थ से जुड़ी उपयोगी सामग्री का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। सरल केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि दोनों विद्यालयों के 250 से अधिक बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया और दंत परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।कार्यक्रम के अंत में रामदासपुर प्रधान राज कुमार पांडे ने डॉ. अदिति शुक्ला को सम्मानित किया। इस मौके पर नंदौली प्रधान रीना सिंह, समाजसेवी आईपी सिंह, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।