गुरुवार, 14 मई 2026

हरदोई : गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग पहुंची शासन तक, कार्यवाही के निर्देश।।||Hardoi: The government has received a demand to declare the cow as the "Mother of the Nation," and has issued instructions for action.||

शेयर करें:
हरदोई : 
गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग पहुंची शासन तक, कार्यवाही के निर्देश।।
दो टूक : हरदोई जनपद के सामाजिक संगठन प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति द्वारा गोमाता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने की मांग अब शासन की दहलीज तक पहुंच गई है। समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश शासन के पशुधन विभाग को औपचारिक पत्र भेजकर गाय को राष्ट्रमाता का आधिकारिक दर्जा देने का अनुरोध किया था।
विस्तार :
सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व का दिया हवाला। -- समिति द्वारा भेजे गए पत्र में तर्क दिया गया है कि भारत एक कृषि प्रधान और सनातन संस्कृति वाला देश है, जहां गाय को आदिकाल से माता के रूप में पूजा जाता है। गाय को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और अर्थव्यवस्था की आत्मा बताते हुए समिति ने जोर दिया कि गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए इसे “राष्ट्रमाता” घोषित किया जाना समय की आवश्यकता है।
शासन ने लिया संज्ञान।
इस मांग की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने इस पर संज्ञान लिया है। शासन की ओर से पशुधन विभाग के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) को इस मामले में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए है।
सनातन समर्थकों में खुशी की लहर--
शासन द्वारा इस दिशा में कदम उठाए जाने के बाद प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों और सनातन समर्थकों में भारी उत्साह है। अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने शासन की इस पहल को सनातन भावनाओं के सम्मान और गोसंरक्षण के संकल्प की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया है।