मऊ :
जिला प्रशासन ने पुलिस फोर्स के फ्लैग मार्च कर पब्लिक मे सुरक्षा जताया भरोसा।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मऊ एवं पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा थाना कोतवाली नगर एवं थाना दक्षिणटोला के संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर संयुक्त रूप से सायंकालीन भ्रमण,फुट पेट्रोलिंग किया गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ बाजारों, मुख्य चौराहों, एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व नमाज पढ़े जाने वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विस्तार :
गुरुवार को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमण फुट पेट्रोलिंग के दौरान नागरिकों एवं स्थानीय व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी सम्याओं एवं सुझाओं को भी सुना तथा लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
कानून व्यवस्था एवं शान्तिपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा जनहित में ऐसे अभियान निरन्तर जारी रहेगें । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिणटोला, महिला थाना प्रभारी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे ।
