गुरुवार, 14 मई 2026

मऊ : परिवर्तन दल ने पुलिस फोर्स के साथ स्कूली वाहनों का चलाया संघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप।Mau: The Parivartan Dal, along with the police force, conducted a thorough checking of school vehicles, causing a stir.||

शेयर करें:
मऊ : 
परिवर्तन दल ने पुलिस फोर्स के साथ स्कूली वाहनों का चलाया संघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप।
दो टूक : परिवहन विभाग मऊ द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी, जिसके उपरान्त कुल 08 स्कूली वाहनों का चालान किया गया जिसमें से 02 आटो रिक्शा से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा था जिनका चालान किया गया तथा 06 ऐसे स्कूली वाहन जिसमें से 03 वाहन संस्था के नाम पंजीकृत हैं तथा 03 वाहन किसी भी संस्था के नाम पंजीकृत नहीं है जिनका बिना परमिट के अभियोग में चालान किया गया। उक्त प्रवर्तन कार्य में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन)  सुहेल अहमद एवं जन्मेजय यादव प्रवर्तन पर्यवेक्षक, अनूप कुमार प्रवर्तन सिपाही,  दुर्गविजय यादव प्रवर्तन सिपाही तथा  स्वामीनाथ यादव प्रवर्तन चालक सम्मिलित रहे।