गुरुवार, 14 मई 2026

अम्बेडकरनगर :कटेहरी में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही,बिना मान्यता संचालित कई विद्यालय बंद।।||Ambedkar Nagar:Major action by the Education Department in Katehari; several unrecognized schools closed.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
कटेहरी में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही,बिना मान्यता संचालित कई विद्यालय बंद।।
बीइओ के ताबड़तोड़ एक्शन से कई पर गिरी गाज।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के शिक्षा क्षेत्र कटेहरी में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों एवं अवैध कक्षाओं के विरुद्ध जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र पटेल के दिशा निर्देशन में खण्ड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में कई विद्यालयों पर बड़ी कार्यवाही की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में अनेक विद्यालय निर्धारित मानकों एवं मान्यता के बिना संचालित पाए गए, जिन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।कार्यवाही की जद में आए विद्यालयों में राम प्रताप सेवा शिक्षण संस्थान हरदोपुर,स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल खड़हरा, एस.डी.एन. पब्लिक स्कूल खड़हरा (महारुआ गोला), एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल बरामदपुर जरियारी,एम.जी. ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल बरामदपुर जरियारी,ए.पी.एस. पब्लिक स्कूल पहितीपुर,मदरसा नूरिया दारुल उलूम अशरफपुर बरवां तथा आदर्श उ.मा. विद्यालय मरथुआ सरैया शामिल हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक ने बताया कि बिना मान्यता विद्यालय संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।संबंधित विद्यालय प्रबंधकों को नोटिस जारी करते हुए शपथ-पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है,कि भविष्य में बिना मान्यता प्राप्त किए विद्यालय अथवा कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान से क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
●स्कूल बंद देख घर लौटते विद्यार्थी।