।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक, आजमगढ़। अभी हाल में ही सुभासपा में शामिल हुए प्रमुख समाजसेवी संतोष सिंह बबलू को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर संतोष सिंह बबलू को उत्तरप्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जब से इस बात की सूचना उनके समर्थकों को हुई है क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हो गया है।
संतोष सिंह बबलू फूलपुर तहसील क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर(मियापुर) गाँव के निवासी है और समाज के हर वर्ग में उनकी एक अलग पहचान है। सात मई को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें पार्टी में शामिल किया था उसके दो दिन बाद उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनके निर्देश पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अरविंद राजभर ने उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उत्तरप्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार देर शाम जैसे ही इसकी सूचना उनके गांव और उनके समर्थकों में हुई उसी समय से लोगों में हर्ष व्याप्त है और समर्थक एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मना रहे।
जिसमें सतीश सिंह, वीरेंद्र राजभर, राजबहादुर यादव, राकेश राजभर, अंश सिंह, अर्जुन राजभर, अभिषेक उपाध्याय आदि प्रमुख है।।
