शुक्रवार, 8 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: ब्राह्मण समाज महासंघ की कमान अब दिनेश मिश्रा के हाथों में, जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर हुआ भव्य स्वागत!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ब्राह्मण समाज महासंघ की कमान अब दिनेश मिश्रा के हाथों में, जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर हुआ भव्य स्वागत!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। ब्राह्मण समाज महासंघ रजि. (गौतमबुद्ध नगर) के संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देते हुए समाजसेवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता दिनेश मिश्रा को महासंघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद समाज के लोगों, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

नियुक्ति कार्यक्रम के दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. मिश्रा, सचिव अशोक झा और सचिव अक्षय द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने दिनेश मिश्रा को संगठन की नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ब्राह्मण समाज महासंघ जनपद में और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा का सम्मान भी किया गया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा, नोएडा मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, पूर्वांचल मोर्चा नोएडा महानगर के अध्यक्ष हरीश वर्मा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने उन्हें पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई।

अपने संबोधन में दिनेश मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता को मजबूत करना, युवाओं को सही मार्गदर्शन देना, शिक्षा को बढ़ावा देना और सामाजिक उत्थान के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने दिनेश मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज के हित में और प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।।