सोमवार, 25 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: ईद उल-अज़हा को लेकर दनकौर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ईद उल-अज़हा को लेकर दनकौर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आगामी ईद उल-अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना दनकौर परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्म गुरुओं, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

यह बैठक पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसमें डीसीपी/एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा अरविन्द कुमार ने मौजूद लोगों के साथ संवाद किया।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी समुदायों से त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने अथवा दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

पीस कमेटी की बैठक में मौजूद धर्म गुरुओं और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे।

गौतमबुद्धनगर पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।।