शुक्रवार, 8 मई 2026

नवाबगंज/ गोण्डा- दो डंपरो की आमने सामने टक्कर, चालक बाल बाल बचे

शेयर करें:
नवाबगंज/ गोण्डा- दत्तनगर के राजा राम चौरहे से महज 50 मीटर पहले शुक्रवार की दोपहर दो डंपरो की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि एक डंपर सड़क से लगभग 15 फीट नीचे खाई में जा गिरा। 
दोपहर करीब एक बजे बालू एचजी कंपनी का एक डंपर ढेमवाघाट से बालू लादकर तुलसीपुर प्लांट की तरफ आ रहा था। सामने से तेज रफ्तार आ रहे एक खाली डंपर से जोरदार टक्कर हो गयी। बालू लदा डंपर सड़क के बाई तरफ पलट गया। उसमें सवार चालक व खलासी उसे के नीचे दब गए। दूसरे डंपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सड़क पर लंबा जाम लगने के साथ ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। मौके पर क्रेन बुलाकर डंपर निकालने का प्रयास किया गया किन्तु सफलता नहीं मिली। खलासी को किसी तरह निकाल लिया गया लेकिन ड्राइवर का पैर स्टेरिंग में फंसे होने की वजह से घंटो मशक्त जारी रही। कटर मशीन से दरवाजा व स्टेरिंग काटकर उसे भी सकुशल निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभय सिंह ने जाम हटवाने के लिए कर्मियों को लगाकर स्वयं ड्राइवर को निकालने के लिए गड्ढे में उतर गए। सकुशल उसे निकालकर ईलाज हेतु नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। फतेहपुर जनपद के लिलरा निवासी डंपर ड्राइवर को ईलाज के बाद तुलसीपुर स्तिथ प्लांट पर भेज दिया गया।