गौतमबुद्धनगर: बॉटेनिकल गार्डन मल्टीलेवल पार्किंग के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की बाइक और अवैध चाकू समेत शातिर गिरफ्तार!!
दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तारी बॉटेनिकल गार्डन स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पास से की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फिरोज पुत्र फजलू निवासी खड्डा कॉलोनी, थाना कालिंदी कुंज, नई दिल्ली तथा वर्तमान पता ग्राम असावर, थाना गुलावटी, बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 33 वर्ष बताई जा रही है।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल नंबर DL3SEK2633 बरामद की, जो दिल्ली के थाना चितरंजन पार्क क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस संबंध में थाना चितरंजन पार्क, साउथ दिल्ली में मुकदमा संख्या 11831/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ।
थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0- 238/2026 धारा 317(2) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ की जा रही है, जिससे वाहन चोरी और अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।।
