शनिवार, 23 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में चलते-चलते आग का गोला बनी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में चलते-चलते आग का गोला बनी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-10 स्थित मुख्य सड़क पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दौड़ती हुई एक कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही सेकंड में तेज लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कार में लगी भीषण आग को देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां रोककर दूर हट गए, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

घटना के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।।