मंगलवार, 19 मई 2026

अम्बेडकरनगर : बड़े मंगल पर हनुमान दरबार में टूटा श्रद्धा का सैलाब।||Ambedkar Nagar: On Bade Mangal, a wave of devotion swept through Hanuman Darbar.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
बड़े मंगल पर हनुमान दरबार में टूटा श्रद्धा का सैलाब।
 ।।  ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर: ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार को पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। भोर की पहली किरण के साथ ही जलालपुर के सभी हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की अनंत भीड़ उमड़ पड़ी। मानो पुण्य की पावन बेला ने साकार रूप ले लिया हो। मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और फूल-मालाओं से सजाया गया था। दिनभर भंडारों से प्रसाद वितरित किया गया। राहगीर हो या भक्त, सभी ने पूड़ी-सब्जी, हलवा, बूंदी और ठंडे शरबत का प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कई सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने मिलकर इस सेवा उत्सव को और भी भव्य बना दिया।सबसे दिल छू लेने वाला दृश्य शीतला माता मंदिर परिसर में स्थित भगवान बजरंगबली के दरबार में देखने को मिला। यहाँ बालक शिवांश ने इतनी सहज, सरल और गहन श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की ,बालक शिवांश की उस अनन्य भक्ति ने आज इस मान्यता को साकार करते हुए सभी को यह बता दिया कि भक्ति न आयु देखती है, न साधन – वह केवल भाव की भूखी होती है। धर्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ के इन बड़े मंगलवारों पर सच्चे मन से भगवान हनुमान की साधना करने से सारे संकट टल जाते हैं और जीवन में अद्वितीय सुख-शांति तथा समृद्धि आती है।