लखनऊ :
साइबर सेल ने खोए हुए 54 मोबाइल बरामद कर किया वास्तविक धारक को सुपुर्द, मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे।।
दो टूक : लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट दक्षिणी जोन की साइबर सेल टीम द्वारा खोये हुए मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न जनपद,राज्यों से कुल 54 मोबाइल फोन बरामद किया जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रूपये आंकी जा रही है।बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को किया गया वापस ।मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
विस्तार :
डीसीपी साउथ ने बताया कि जनता के खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत CEIR पोर्टल पर मोबाइल फोन गुमशुदगी के सम्बन्ध में बरामद किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
आज दिनांक 01.05.2026 को पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री अमित कुमार आनन्द के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री रल्लापल्ली बसंथ कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, जोन-दक्षिणी की टीम द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के खोये हुए मोबाइलों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया।
उक्त मोबाइलों की लोकेशन विभिन्न जनपद/राज्यों में पायी गयी। दक्षिणी जोन के समस्त थानों की साइबर टीम के साथ समन्वय स्थापित कर उक्त मोबाइलों को बरामद करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को बुलाकर सुपुर्द किया गया।
बरामद मोबाइलो की कीमत लगभग 12,00,000/- (बारह लाख) रुपये हैं। जिन्हें पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को प्रदान किया गया । अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की और साइबर टीम व लखनऊ पुलिस की सराहना की।
