शुक्रवार, 1 मई 2026

लखनऊ : आर्मी अफसर के घर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार,11 लाख 48 हजार नगदी समेत कीमती आभूषण बरामद।Lucknow: Three notorious thieves who stole from an army officer's house were arrested; 11.48 lakh rupees in cash and valuable jewellery were recovered.।।

शेयर करें:
लखनऊ : 
आर्मी अफसर के घर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार,11 लाख 48 हजार नगदी समेत कीमती आभूषण बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कैण्ट क्षेत्र छावनी परिषद में ओल्ड विक्टोरिया लाइन कैण्ट मे रहने वाले आर्मी अफसर के हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 11 लाख 48 हजार नगदी समेत कीमती आभूषण बरामद किया है। गिरफ्तार शातिर चोरों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार
पुलिस के अनुसार थाना कैण्ट क्षेत्र छावनी परिषद अफसर कालोनी ओल्ड विक्टोरिया लाइन मे स्थित अफसर के बंद मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर अलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखे हुए सारे आभूषण, कीमती सामान, और लाखों की नगदी आदि चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मिली तहरीर के आधार पर 15 अप्रैल को मु0अ0सं0 40/26 धारा 305(a) बी0एन0एस पंजीकृत कर पुलिस टीम चोरी घटना की छानबीन शुरू कर दी थी।
घटना के खुलासा हेतु थाना कैण्ट एंव सर्विलांस मध्य जोन की संयुक्त पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रह रही थी। इसी क्रम में दिनांक 01.05.2026 को थाना कैण्ट व सर्विलांस (मध्य) लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी के क्रम में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 शातिर चोर को लोको चौराहे के पास पानी की टंकी के पास से पकड़ा गया जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी के 01 अदद चैन पीली धातु ,01 अदद अंगूठी पीली धातु छोटे नग जडित, 01 अदद पायल सफेद धातु, 01 अदद सिक्का 10 ग्राम फाइन सफेद धातु, एक सूर्या ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट मेंबर कार्ड सं0-M10398, व 11,48,000/- रुपये नगद बरामद किया गया। 
 अभियुक्तगणो का नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अपना नाम 1. आदिल कुरैशी पुत्र इरशाद निवासी आजाद मोहाल सदर कैण्ट लखनऊ उम्र 22 वर्ष 2. सूरज सरोज पुत्र बिरजू सरोज निवासी पुराना किला पार्क के पास मंदिर की ढलान पर शहीद नगर थाना हुसैनगंज लखनऊ उम्र 19 वर्ष  3. सोहेल पुत्र रज्जब अली निवासी म0न0 80 शहीद नगर पुराना किला थाना हुसैनगंज लखनऊ उम्र 22 वर्ष बताया । गिरफ्तार आदिल कुरैशी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद हुई जिसको अंतर्गत धारा 207 MV एक्ट में सीज किया गया । अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त में बरामदगी  के आधार पर धारा 331(4)317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार शातिरों का नाम व पता --1. आदिल कुरैशी पुत्र इरशाद निवासी आजाद मोहाल सदर कैण्ट लखनऊ उम्र 22 वर्ष । 2. सूरज सरोज पुत्र बिरजू सरोज निवासी पुराना किला पार्क के पास मंदिर की ढलान पर शहीद नगर थाना हुसैनगंज लखनऊ उम्र 19 वर्ष  3. सोहेल पुत्र रज्जब अली निवासी म0न0 80 शहीद नगर पुराना किला थाना हुसैनगंज लखनऊ को गिरफ्तार कर इनके पास से -एक चैन पीली धातु ,एक अंगूठी जेन्ट्स पीली धातु छोटे नग जडित, पायल सफेद धातु , सिक्का 10 ग्राम फाइन सिल्वर, सूर्या ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट मेंबर कार्ड सं0-M10398, 11,48,000/- रुपये नगद । घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी (चेसिस नं0-MB626BK3453G09132 अंतर्गत  धारा 207 MV एक्ट) ।
 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
थाना कैण्ट पुलिस टीम
1. उ0नि0 राकेश कुमार चौरसिया 
2. उ0नि0 राज गोड़
3. हे0का0 प्रदीप यादव
4. का0 रामबाबू
सर्विलांस टीम मध्य जोन।
1. उ0नि0 अभिनेन्द्र सिंह 
2. हे0का0 अखिलेश कुमार सिंह
3. हे0का0 दुर्गेश सिंह
4. हे0का0 आशीष मिश्र
5. का0 बलवन्त 
6. का0 जितेन्द्र