शुक्रवार, 1 मई 2026

मऊ : पुलिस चौकी रतनपुरा अचानक पहुचे पुलिस कप्तान मचा हड़कंप,अब्यवस्था देख दी नसीहत।।||Mau: The police captain suddenly arrived at the Ratanpura police station, causing a stir. Seeing the chaos, he gave advice.||

शेयर करें:
मऊ : 
पुलिस चौकी रतनपुरा अचानक पहुचे पुलिस कप्तान मचा हड़कंप,अब्यवस्था देख दी नसीहत।।
दो टूक : मई को पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हलधरपुर के रतनपुरा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक  ने चौकी प्रभारी एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नियमित गश्त की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही, जनता की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। चौकी में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी।