सोमवार, 18 मई 2026

मऊ :पुलिस ने 25 इनामिया गैंगेस्टर बदमाशों को किया गिरफ़्तार ।।||Mau:Police Arrest 25 Wanted Gangsters.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस ने 25 इनामिया गैंगेस्टर बदमाशों को किया गिरफ़्तार ।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोतवाली नगर, एवं स्वाट एसओजी व सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से 08 माह से हत्या मामले मे फरार चल रहे 25 हजार का इनमिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार :

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन कर लगातार सुरागरसी पतारसी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, 

 17 मई को वांछित / पुरस्कार घोषित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 406/2025 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल सोनकर पुत्र स्व0 प्रकाश सोनकर निवासी रामचक बरिया रूद्रपुर थाना रूद्रपुर जनपद जनपद देवरिया,वर्तमान पता स्व0 सुरज सोनकर का मकान,महरनिया दक्षिण टोला थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ उम्र करीब उम्र करीब 25 वर्ष को काटन मिल के पास से समय 8.15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के करीब  08 माह से फरार होने के दृष्टिगत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹ 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त विशाल सोनकर उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर  गुलशन यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी रामपुर चकिया थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ जो अपने गांव से अपने दोस्त रणधीर यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी सरायलखंसी प्रेमनगर चकिया थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ के साथ बाईक से रोडवेज की तरफ आ रहा था जिस दौरान मऊ रेलवे स्टेशन से रोडवेज जाने वाले मार्ग पर शाम 07.30 बजे के आस पास  चाकू , राड और ईंट से मारकर उसकी हत्या कर दी गयी थी , जिसके सम्बन्ध में प्राप्त सूचना पर सर्वप्रथम मु.अ.सं. 184/25 अन्तर्गत धारा 3(5) , 115(2), 351(2) , 190 , 191(2) , 191(3) , 103(1) बीएनएस में 08 नामजद व 03 से 04 के करीब अज्ञात अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था , जिस मुकदमें के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध मु.अ.सं. 406/25 धारा 2/3(1) उ.प्र.गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग दिनांक पंजीकृत हुआ था  जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था ।