गुरुवार, 7 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: 12 मई से 18 मई तक बंद रहेगा दादरी-मारीपत रेलवे फाटक, यात्रियों के लिए जारी किया गया वैकल्पिक मार्ग!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: 12 मई से 18 मई तक बंद रहेगा दादरी-मारीपत रेलवे फाटक, यात्रियों के लिए जारी किया गया वैकल्पिक मार्ग!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते फाटक संख्या 148/एसपीएल पर आवागमन पूरी तरह रहेगा बाधित, आरओबी और आरयूबी से गुजरने की अपील

दो टूक// गौतमबुद्धनगर, 07 मई 2026।
दादरी-मारीपत रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 148/एसपीएल आगामी 12 मई से 18 मई 2026 तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यहां आवश्यक मरम्मत एवं तकनीकी कार्य कराया जाना है, जिसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को करीब एक सप्ताह तक वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा।

उत्तर मध्य रेलवे दादरी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक पर ट्रैक एवं संबंधित संरचनाओं की मरम्मत का कार्य 12 मई 2026 को सुबह 08:00 बजे से शुरू होगा और 18 मई 2026 को शाम 06:00 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार का आवागमन संभव नहीं होगा।

रेलवे प्रशासन ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि फाटक बंद रहने की अवधि में यात्री एवं स्थानीय नागरिक दादरी स्टेशन के समीप स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) तथा 1420/18-20 पर निर्मित रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बना लें ताकि अनावश्यक परेशानी और जाम की स्थिति से बचा जा सके। फाटक बंद रहने के दौरान क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी निगरानी बनाए रखेगा।

सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्य रेलवे सुरक्षा एवं बेहतर संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है।।