बुधवार, 27 मई 2026

मऊ : मंदिर परिसर में युवक की मौत मिस्ट्री 11 दिन बाद भी पुलिस नही पायी सुलझाए,पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।।||Mau: The police have not been able to solve the mystery of a young man's death in a temple complex even after 11 days. The father has appealed to the Superintendent of Police for justice.||

शेयर करें:
मऊ :
 मंदिर परिसर में युवक की मौत मिस्ट्री 11 दिन बाद भी पुलिस नही पायी सुलझाए,पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद  के कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपेश्वरी माता मंदिर परिसर में युवक का शव फंदे से लटका मिलने की घटना 11 दिन बाद भी रहस्य बनी हुई है। मृतक के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
मोहल्ला दोस्तपुरा निवासी मूलचंद सोनकर ने आरोप लगाया कि 14 मई की रात उनके परिवार में भतीजी की शादी थी, जिससे घर के सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान उनका 26 वर्षीय पुत्र सौरभ सोनकर रात करीब 12 बजे घर से बाहर निकला था। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि सौरभ का शव कोपेश्वरी माता मंदिर प्रांगण स्थित पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पिता का आरोप है कि उन्होंने शुरू से ही बेटे की हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया। उनका कहना है कि घटना के इतने दिन बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे परिवार में आक्रोश और भय का माहौल है।
परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गहन जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं पर की जा रही है।
इस संबंध में तत्कालीन थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है तथा शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। बावजूद इसके पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी हुई है।