गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र रामू निवासी चौकीदार पुरवा रामापुर थाना नवाबगंज गोण्डा को चौहान ढाबा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 30.4.2026 को उ0नि0 उमेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कस्बा कोल्हमपुर स्थित चौहान ढाबा पर दबिश दी गई। मौके पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रोहित कुमार बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
