शुक्रवार, 1 मई 2026

गोण्डा- धानेपुर पुलिस ने हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 191(2),191(3), 115(2),109(1),103(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त धु्रप नरायन दूबे पुत्र रमाकान्त को बग्गी रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 25.4.2026 को वादी संजय दूबे एडवोकेट निवासी रुद्रगढ़ नौसी, अलफनगर द्वारा थाना धानेपुर में तहरीर दी गयी कि विपक्षी रामनरायन पुत्र जग प्रसाद, रामनेवास पुत्र राम बहोर, शिवकुमार पुत्र शांति प्रसाद, मोहित पुत्र शिवकुमार, पुत्ती लाल पुत्र चुन्नू, अखिलेश कुमार पुत्र अवधेश कुमार व अन्य व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते वादी व उसके पिता देवनरायन तथा माता कान्ती देवी पर लाठी-डंडा व लोहे की वस्तु से जानलेवा हमला किया गया। घटना के दौरान वादी के पिता देवनरायन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसमें 1.5.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त धु्रप नरायन दूबे पुत्र रमाकान्त निवासी अलफनगर मौजा रूद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 
पंजीकृत अभियोग-
01.मु0अ0सं0-129/2026 धारा 191(2), 191(3),115(2), 109(1), 103(1) बीएनएस थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।