शनिवार, 9 मई 2026

गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 मोबाइल फोन (झपटमारी का) व 1 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 मोबाइल फोन (झपटमारी का) व 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना को0 देहात पुलिस टीम ने मु0अ0सं0- 376/2026, धारा 304(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त अल्लारक्खा पुत्र खियालू व दद्दू पुत्र कमालू को सालपुर से मोतीगंज की ओर जाने वाली नहर वाली रोड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन (झपटमारी का) व 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 06.05.2026 को वादी बादशाह उर्फ अयान पुत्र मो0 लईक ग्राम रामापुर दीनपुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात को सूचना दी गई कि वह अपने ननिहाल धानेपुर से गोण्डा आटो से जा रहा था कि सुनवरसा चौराहे के पास पल्सर पर सवार 02 व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारते हुए उनका मोबाइल फोन लेकर भाग गये। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 09.05.2026 को थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये दोनो आरोपी अभियुक्तो को सालपुर से मोतीगंज की ओर जाने वाली नहर रोड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन (झपटमारी का) व 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी व अवैध तमंचा मय कारतूस बरामदगी के आधार आर्मस एक्ट तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. अल्लारक्खा पुत्र खियालू निवासी ग्राम टिकरिया थाना कोतवाली देहात जनपद-गोण्डा उम्र 23 वर्ष।
02. दद्दू पुत्र कमालू निवासी ग्राम टिकरिया थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा उम्र 27 वर्ष।
अनावरित अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-376/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-389/2026, धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।