मऊ :
पुलिस के जवानों के बूटों थाप से गूंजा दोहरीघाट,सड़क पर उतरकर कप्तान ने दिया सुरक्षा का भरोसा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिग 09 मई शनिवार को सायंकाल पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ में कस्बा दोहरीघाट में रोडवेज, पुलिस बूथ,आजमगढ़ तिराहा,सराफा मार्केट ,रामघाट, मल्लाह टोला से रेलवे स्टेशन दोहरीघाट तक रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड, एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च,पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति,सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, प्लेटफार्म एवं प्रवेश,निकास मार्गों का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।।
