लखनऊ :
सिनेमा निर्माता के घर पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले बदमाश को STF ने किया गिरफ्तार।
दो टूक : अन्तर्राष्ट्रीय कुख्यात अपराधी शुभम लोनकर गैंग द्वारा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के निवास पर दहशत व रंगदारी के उद्देश्य से 1 फरवरी 2026र रात्रि की गयी फायरिंग की घटना में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विस्तार :
मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 01-02-2026 रात्रि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जूहू स्थिति शेट्टी टावर पर कुख्यात अपराधी शुभम लोनकर गैंग के इशारे पर आम जनमानस व फिल्म उद्योग में दहशत उत्पन्न करने के उद्देश्य से की गयी फायरिंग की घटना मे फरार चल रहे बदमश प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को यूपी एसटीएफ एवं काइम ब्रांच मुम्बई पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आगरा से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
कुख्यात अन्तर्राष्ट्रीय अपराधी शुभम लोनकर गिरोह द्वारा फिल्म जगत, उद्योगपतियों एवं आमजनमास में रंगदारी व वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से शूटरों के माध्यम से प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व व्यवसायी रोहित शेट्टी के घर पर दिनांक 01-02-2026 रात्रि फायरिंग की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0-19/2026 धारा 109, 61(2), 238, 3(5), बीएनएस 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 37 (1), 37(2), 135 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 व 3 (1) (II). 3(2), 3(4) मोक्का अधिनियम काइम ब्रांच मुम्बई में अभियोग पंजीकृत हुआ था। मुम्बई काइम ब्रांच द्वारा वॉछित अपराधियों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। उपरोक्त प्रयासों के क्रम में साक्ष्य संकलन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुम्बई पुलिस द्वारा स्पेशल टास्क फोर्स उ०प्र० से अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग हेतु अनुरोध किया गया। उक्त अपराध की गम्भीरता के दृष्टिगत श्री राकेश, अपर पुलिस अधीक्षक फील्ड इकाई आगरा के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित करते हुए काइम ब्रांच मुम्बई पुलिस को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 16-04-2026 को एस०टी०एफ० यूनिट आगरा से मु०आ० विमल कुमार, मु०आ० कृष्णवीर सिंह व आरक्षी मानवेन्द्र उपाध्याय एवं काइम ब्रांच मुम्बई पुलिस के अस्स्टेिंट पुलिस इस्पेक्टर श्री अमोल माली, उ०नि० श्री स्वपिप्नल काले की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभिसूचना संकलन किया जा रहा था, इस दौरान अभियुक्त प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को छदामी मठ्ठ आगरा इटावा रोड थाना बाह के पास होने की सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को आवश्यक बल प्रयोग करके गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि शुभम लोनकर गैंग के फेसबुक, इस्टांग्राम पर पोस्ट देखकर एवं उससे प्रभावित होकर अपना बचस्व दिखाने की योजना बनाई अपने साथी सनी, दीपू, सोनू के साथ रोहित शेट्टी के घर घटना के समय साथ गया था मुम्बई में दिनांक 01-02-2026 को हुई उक्त घटना में शामिल प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू, दीपक, विष्णु कुशवाहा एवं अन्य 05 को पूर्व में एसटीएफ उ०प्र० एवं मुम्बई क्राइम ब्रान्च की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार कर चुकी है, गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिपकर रह रहा था गिरफ्तार प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को थाना बाह जिला आगरा में दाखिल करते हुए मा० न्यायालय में पेश करने हेतु काइम ब्रांच मुम्बई पुलिस को सुपुर्द किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही काइम ब्रांच मुम्बई पुलिस द्वारा की जायेगी।
