गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

मऊ : खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा,14 लोगों का चालान।||Mau: Police crack down on those drinking alcohol in public, 14 people challaned.||

शेयर करें:
मऊ : 
खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा,14 लोगों का चालान।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत पुलिस ने खुले में शराब का सेवन कर रहे 14 लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
पुलिस ने सभी के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए कानूनी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने लोगों को सख्त चेतावनी भी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कानून का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधियों से बचें।