लखनऊ :
PGI क्षेत्र मे छेड़छाड़ से परेशान युवती गई गॉव,आरोपी ने कमरे का ताला तोड़ पार किया सारा समान।
दो टूक : लखनऊ थाना पीजीआई क्षेत्र मे किराए पर रहने वाली युवती ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ एवं अश्लील टिप्पणी करने समेत न मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर कर सार समान निकालने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना नगराम इलाके की रहने वाली जुली वर्मा पीजीआई क्षेत्र न्यू डिफेन्स कलोनी मे रहने आई थी।
पीडिता ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि दिनांक 02/05/2025 को संतोष कुमार श्रीवास्तव के यहाँ न्यू डिफेंस कालोनी पीजीआई मे किराए पर रहने आयी थी। करीब एक माह बाद मकान मालिक का नौकर मोहन गंदी नजर से देखने लगा और गंदे गंदे इशारे करना व छेड़ छाड़ करके परेशान करने लगा। जिसकी शिकायत मकान मालिक से किया था इसके बाद छेड़छाड़ अश्लील कमेंट् से परेशान होकर कमरे में ताला लगाकर गॉव चली गई थी आरोपी युवक ने दिनांक 25 अगस्त 2025 को गंदे गंदे मैसेज व रात में कल करके भी परेशान करने लगा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
पीडिता का आरोप है कि 28/12/2025 को किराए के रुम पर अपना समान लेने आयी तो पता चला कमरे का ताला तोड़कर सारा समान निकाल लिया है।
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
