गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

लखनऊ :कानपुर रोड़ दरोगा खेड़ा कट बंद होने पर स्थानीय लोगों मे भारी आक्रोश,किया विरोध।||Lucknow:Local residents were outraged by the closure of the Kanpur Road Daroga Kheda crossing andprotested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कानपुर रोड़ दरोगा खेड़ा कट बंद होने पर स्थानीय लोगों मे भारी आक्रोश,
किया विरोध।
दो टूक : राजधानी लखनऊ -- कानपुर हाईवे दरोगा खेड़ा कट बंद कर ने पर स्थानीय निवासियों मे भारी आक्रोश फैल गया और गुरुवार को मुख्यमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि लवकुश ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लखनऊ परियोजना निदेशक को मांग पत्र लिखकर जनहित में खुलवाने का अनुरोध किया है।
विस्तार :
राजधानी लखनऊ से कानपुर तक जहां पीएनसी एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नेशनल एलिवेटेड हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, वही कई जगहों पर डाइवर्जन कट को लेकर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों में आक्रोश है। स्थानीय निवासी और व्यापारियों की शिकायत है कि लाखों की आबादी को ध्यान में रखते हुए दरोगा खेड़ा डाइवर्जन कट को बंद करने से पहले पैदल चलने वाले लोगों की उचित व्यवस्था की जाय। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के लापरवाही के चलते कट बंद हो जाने से आय दिन स्कूली बच्चे, महिलाएं और वृद्ध के आने जाने को लेकर परेशानी से जूझना पड़ेगा, इसलिए उचित डायवर्जन कट बनाया जाए, या पैदल चलने वाले लोगों के लिए रास्ता दिया जाए। जिससे कि ज्यादा दूर घूमकर न आना पड़े। इससे पहले भी कई बार डाइवर्जन कट बंद करने को लेकर पीएनसी के ठेकदार और स्थानीय व्यापारियों में नोंकझोंक हो चुकी है। इस समस्या को लेकर दिन गुरुवार को पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लखनऊ परियोजना निदेशक को प्रार्थना पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया। जवाब में संबंधित अधिकारियों ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को के लिए उचित प्रबंध करने का भी आश्वासन मिला। दरोगा खेड़ा के कट बंद को लेकर स्थानीय व्यापारियों एवं निवासियों में डॉ अजीत सिंह, डी.बी. सिंह सीएसए नगर कॉलोनी समिति अध्यक्ष, अभिषेक अवस्थी सहित अन्य लोगों ने विरोध जताया, और कहा कि लखनऊ से कानपुर हाइवे निर्माण कार्य पर उठ रहा सवाल, जल्द कट बंद को लेकर पीएनसी एवं राष्ट्रीय राज्य मार्ग जल्दबाजी कर रहा है, और अपने मनमानी तरीके से कई भी डायवर्जन कट बंद कर रहे है। लखनऊ कानपुर हाइवे एलिवेटेड का निर्माण कार्य अन्ततः पूर्ण होने के करीब है, परंतु आसपास की आबादी वाले लोगों को सड़क पार करने की उचित व्यवस्था नहीं की गई। सुस्त कार्यशैली एवम् गलत तरीके से कार्य की वजह से आज भी जगह जगह निर्माण कार्य अधूरा मिलेगा। आम नागरिक के साथ-साथ व्यापारी वर्ग एवम् आम नागरिक पीड़ित है, हाईवे निर्माण के चलते आसपास के व्यापार पूर्णतया चौपट हो गए है। कम्पनी द्वारा निर्मित नाला आज भी जगह-जगह अधूरा पड़ा है जिससे व्यापार पूरी तरह से प्रभावित है। इसे जल्द पूर्ण किया जाये। आसपास के अवैध अतिक्रमण मिट्टी इत्यादि को हटाकर डिवाइडर का कार्य जल्द पूर्ण किया जाये, जिससे आम लोगों को धूल मिट्टी इत्यादि से राहत मिले, ज्यादा दूर दूर कट होने से आसपास के लोग उल्टा सीधा हाइवे पर चलने को मजबूर हो गए है, जिस वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं, ऐसी समस्याओं का तत्काल उचित प्रबंध किया जाय, जिससे कि आम जनता को आने जाने में सुरक्षित एवं सुविधा हो।