गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

मऊ :प्रतीक्षा पांडेय ने किया हाईस्कूल में जिला टॉप,प्रदेश में चौथी रैंक।||Mau:Prateeksha Pandey topped the district in high school and secured fourth rank in the state.||

शेयर करें:
मऊ :
प्रतीक्षा पांडेय ने किया हाईस्कूल में जिला टॉप,प्रदेश में चौथी रैंक।
दो टूक : मऊ जिले की बेटी प्रतीक्षा पांडेय ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉप किया है। उन्होंने 600 में से 583 अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त की है। प्रतीक्षा की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार शाम 4 बजे हाईस्कूल का रिज़ल्ट घोषित किया, जिसमें मऊ के कई विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
●जिले के टॉप छात्रों की सूची -
1- प्रतीक्षा पांडेय – 583/600, एस देवी इंटर कॉलेज, मधुबन (जिला टॉपर, प्रदेश में चौथी रैंक)
2-अनाम कायनात – 580/600, पीडीडीएसके इंटर कॉलेज, कोपागंज
अवनीश सिंह – 579/600, एसओपीपीएसएस यूएमएस, कासिमपुर
3- गरिमा मौर्य – 577/600, एस देवी इंटर कॉलेज, मधुबन जनपद मऊ।