मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में दर्दनाक घटना: चाइल्ड PGI कैंपस में 19 वर्षीय प्रशिक्षु टेक्नीशियन ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में दर्दनाक घटना: चाइल्ड PGI कैंपस में 19 वर्षीय प्रशिक्षु टेक्नीशियन ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड PGI परिसर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान अवधेश कुमार (निवासी भिनगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो चाइल्ड PGI में लैब टेक्नीशियन के रूप में प्रशिक्षु था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की।

पुलिस के मुताबिक, 21 अप्रैल 2026 को थाना सेक्टर-20 को पीआरवी के माध्यम से घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।