मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

मऊ :भीषण गर्मी में शीतल पेय पदार्थ बना सहारा, प्यास बुझाने को बढ़ी डिमांड, मजबूर होकर पी रहे बर्फयुक्त गन्ना रस।।||Mau:Amidst the scorching heat, cold beverages have become a lifeline; with demand surging to quench thirst, people are compelled to consume sugarcane juice laced with ice.||

शेयर करें:
मऊ :
भीषण गर्मी में शीतल पेय पदार्थ बना सहारा, प्यास बुझाने को बढ़ी डिमांड, मजबूर होकर पी रहे बर्फयुक्त गन्ना रस।।
दो टूक : चिलचिलाती धूप व प्रचंड गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेरुखे मौसम के कारण लोग को अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप होने के कारण हवा भी गर्मी का एहसास दिला रही है। उमस भरी गर्मी में मऊ क्षेत्र के लोग परेशान हैं। मेंटेनेंस के कारण दिन में बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। मेंटेनेंस क कारण सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रह रही है। गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय जल ही एकमात्र सहारा बना है। जिससे शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। मऊ के विभिन्न चौक-चौराहों पर तरह-तरह के पेय पदार्थ वाली दुकानें सजी है। जहां लोग गर्मी से निजात पाने के लिए शीतल पेय पदार्थ का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर जगह-जगह दुकान व स्टॉल पर नींबू-पानी, लस्सी, सत्तू आदि स्टॉलों पर इन दिनों भीड़ जुट रही है। तेज गर्मी की वजह से शीतल पेय पदार्थ के साथ-साथ तरबूज, खीरा समेत अन्य सामानों की बिक्री बढ़ गई है।