मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: प्राधिकरण ने बढ़ाया वेतन, नई दरें लागू!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: प्राधिकरण ने बढ़ाया वेतन, नई दरें लागू!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का अहम फैसला लिया है। यह निर्णय कर्मचारियों के लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन और मांगों के बाद लिया गया, जिससे हजारों अस्थायी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अब न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 21,634 रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी खासतौर पर अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

नई वेतन संरचना के तहत विभिन्न पदों के लिए संशोधित भुगतान इस प्रकार तय किया गया है—

  • अकुशल कर्मचारियों को अब 21,634 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे
  • सुपरवाइजर, डीजी सेट ऑपरेटर और वाहन चालकों को 26,964 रुपये दिए जाएंगे
  • सहायक लेखाकार के लिए वेतन 28,508 रुपये निर्धारित किया गया है
  • सेनेट्री इंस्पेक्टर और सहायक प्रबंधक को 35,693 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा

प्राधिकरण ने सभी आउटसोर्सिंग एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे नई वेतन दरों को तत्काल प्रभाव से लागू करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कर्मचारियों को तय मानकों के अनुसार समय पर भुगतान मिले।

माना जा रहा है कि इस फैसले से न सिर्फ कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि कार्यक्षमता और मनोबल में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए यह निर्णय बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।।