लखनऊ :
NCC कैडेट्स ने मानवता का संदेश दिया:विशेष बच्चों संग बिताया स्नेहपूर्ण समय,सिखाया अनुशासन।।
दो टूक : लखनऊ के प्रतिष्ठित नवयुग कन्या महाविद्यालय के 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए एक विशेष शैक्षणिक एवं सामाजिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 19 यू पी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
विस्तार:
एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने जानकारी देते बताया कि
एनसीसी कैडेट्स की टीम गुरुवार को भ्रमण करने के लिए कैवल्य फाउंडेशन, लखनऊ पहुँचीं, जहां पलेहन्दा, ईटगांव स्थित बधिर, दिव्यांगजन एवं मानसिक मंदित बच्चों के लिए संचालित एक विशेष विद्यालय है। संस्था के संचालक डॉ. कौशलेंद्र कुमार ने कैडेट्स को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
एनसीसी छात्राओं ने विशेष बच्चों के खेला खेल।
इस भ्रमण के दौरान कैडेट्स ने विशेष विद्यार्थियों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत किया, उनके साथ विभिन्न खेल खेले तथा उन्हें खाद्य सामग्री एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करते हुए विद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा कैडेट्स में मानवीय संवेदनाओं का विकास करना तथा उन्हें समाज के विशेष एवं वंचित वर्ग के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक बनाना था।
इस सामाजिक पहल में 19 यू.पी. गर्ल्स बटालियन के सूबेदार आर.के.राई सहित अंडर ऑफिसर अंजलि वाजपेई, दीप्ति, सिद्धी यादव, बुशरा हामिद तथा कैडेट रजनी, अनुष्का, भूमिका, निकिता, दिव्यांशी, आंचल, प्रीति कुमारी, प्रिया तिवारी, आस्था त्रिपाठी, निष्ठा मिश्रा, अरुंधति, वैष्णवी, सुरुचि, उरूज़, रिया, विनीता, गरिमा, सादिया, जूही, प्रिया रावत, मुस्कान, शालिनी, निधि, तान्या, इशिता, प्रियांशी, अलिशा का सक्रिय सहयोग रहा। साथ ही बटालियन ड्राइवर विशाल कुमार का भी विशेष योगदान रहा।
यह कार्यक्रम न केवल कैडेट्स के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ, बल्कि समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल भी साबित हुआ।
