गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र में पीपल के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त में लगी पुलिस

शेयर करें:
गोण्डा- इटियाथोक थाना क्षेत्र के विशुनपुर तिवारी गांव के पास एक खेत में संदिग्ध हालत में पीपल के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका हुवा एक अधेड़ का शव गुरुवार को मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत तिवारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा, मामले की जांच की जा रही है।