लखनऊ :
डंडहिया बाजार में मंदिर की ढही दीवार चपेट मे आया मासूम,अस्पताल में तोड़ा दम,परिजनों मे मचा कोहराम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना अलीगंज इलाके के डंडहिया बाजार स्थित पुराना हनुमान मंदिर की जर्जर दीवार गुरुवार को अचानक भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट आकर मासूम बच्चा मलबे में दब गया।घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुची और रेस्क्यू करके मासूम को बाहर बाहर निकाल कर आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। एलडीए की जमीन मे मन्दिर के पास झुग्गी डालकर रहते है मन्दिर की दिवार से झुग्गी सटी हुई थी अचानक हादसा हो गया । मृतक की पहचान मिसरिख सीतापुर निवासी गजोधर के 3 माह के बेटे के रूप में हुई।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार करीब 11:00 बजे थाना अलीगंज क्षेत्र के अंतर्गत पुराना हनुमान मंदिर, डांडिया में मंदिर की एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट मे मासूम बच्चा आ गया और दबकर घायल हो गया। आनन फानन मे मलवा से उसे निकाल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिसरिख सीतापुर निवासी गजोधर के 3 माह के बेटे के रूप में हुई है। तीन बेटियां के बाद चौथे नंबर पर आंपरेशन बेटा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, डांडिया में मंदिर की एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उक्त दीवार के सहारे कुछ लोग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे थे, जिसके मलबे में झोपड़ी बनाकर रह रहे गजोधर पुत्र मेवालाल निवासी मूल पता मिसरिख सीतापुर वर्तमान पता निकट हनुमान मंदिर अलीगंज लखनऊ जो ऑटो चालक है, का 06 माह का पुत्र दब गया था। घटना की सूचना पर तत्काल सक्रिय हुई स्थानीय पुलिस द्वारा राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चे को सकुशल मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार हेतु अविलंब भाऊराव देवरस अस्पताल भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू (KGMU) रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की दुखःद मृत्यु हो गयी वर्तमान में पुलिस बल मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मौजूद है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जांच एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित हैं।
