मऊ :
फरियादियों से करें अच्छा व्यवहार : पुलिस अधीक्षक ।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रत्येक दिन कि भांति जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भूमि विवाद, मार पीट, पारि वारि क विवाद, रुपये के लेन देन व महिलाओं आदि से संबंधित दर्जनों से अधि क शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबं धित थाना प्रभारियों को भेज दिया।
एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को थाना आने वाले फरियादियों से बेहतर व्यवहार करने व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए निर्देशित किया। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
