मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

मऊ : पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 20 शोहदो पकडा,13 वाहनो का किया चलान।||Mau: Police arrested 20 miscreants during vehicle checking and issued challans for 13 vehicles.||

शेयर करें:
मऊ : 
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 20 शोहदो पकडा,13 वाहनो का किया चलान।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज पुलिस द्वारा कस्बे में सघन वाहन चेकिंग एवं स्टंटबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने और सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 20 शोहदों को पकड़कर थाना कोपागंज लाया गया, वहीं 13 दोपहिया वाहनों को भी चलान किया गया। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी  के निर्देशन में किया गया। मौके पर एसआई प्रियंका सिंह, सी दुर्गेश चौरसिया, एसआई उमाशंकर सिंह, एसआई अनिकेत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी कोपागंज रविंद्रनाथ राय ने बताया कि “जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क पर स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं।