मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

लखनऊ :DCP साउथ ने कोतवाली मोहनलालगंज, सरोजनीनगर का किया औचक निरीक्षण।।,|Lucknow:DCP South conducted a surprise inspection of the Mohanlalganj and Sarojini Nagar police stations.||

शेयर करें:
लखनऊ :
DCP साउथ ने कोतवाली मोहनलालगंज, सरोजनीनगर का किया औचक निरीक्षण।।
दो टूक :  लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट साउथ जोन DCP अमित कुमार आनन्द ने सोमवार की देर शाम मोहनलालगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, कार्यालय और अभिलेखों की गहन जांच की। डीसीपी ने महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिया कि हर शिकायत पर 15 दिन के भीतर फीडबैक लेना सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। 
वहीं डीसीपी ने सरोजनी नगर कोतवाली का औचक निरीक्षण के दौरान अभिलेखों  के रख रखाव की बारीकी से जांच करते हुए समीक्षा की और परिसर मे साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था परखी। 
फोटो -