शनिवार, 11 अप्रैल 2026

मऊ :दोस्त की पत्नी को अस्पताल में देखने गए तीन युवको को स्कार्पियो ने रौंदा,हुई मौत,घर मे मचा कोहराम।।||Mau:Three young men who had gone to visit a friend's wife in the hospital were crushed by a Scorpio, resulting in their deaths. Chaos erupted at the home.||

शेयर करें:
मऊ :
दोस्त की पत्नी को अस्पताल में देखने गए तीन युवको को स्कार्पियो ने रौंदा,हुई मौत,घर मे मचा कोहराम।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद,घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह के पास बृहस्पतिवार की देर रात तेजरफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से इलाके मे मातम पसर गया और घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार कोतवाली घोषी इलाके के जामडीह के तेज रफ्तार बेकाबू स्कार्पियो ने तीन युवकों को रौंदते हुए फरार हो गई राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से तीनो को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (31) पुत्र रामसूरत यादव, आज़ाद यादव (32) पुत्र शिवनाथ यादव और प्रमोद यादव (31) पुत्र अमेरिका यादव के रूप में हुई है। बेचन यादव शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। वहीं आज़ाद यादव उर्फ अज्जू जो पूर्व प्रधान राजकुमार यादव के भाई थे बाहर रहकर कमाते थे और 9 अप्रैल को ही घर आए थे। प्रमोद यादव की शादी बीते नवंबर में ही हुई थी। 
जानकारी के अनुसार  तीनों युवक बृहस्पतिवार की दस बजे रात्री में मोटर साइकिल से घोसी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती  दोस्त उमेश की पत्नी को पुत्र पैदा होने पर उसको देखने अस्पताल गए थे। वही से आजाद यादव ने दोस्त के नवजात पुत्र की फोटो रात्री में 10.50 दोस्तों को पोस्ट भी किया था। रात्रि में सभी घर वापस आते समय रात करीब 11.10 बजे जामडीह गांव स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास पहुंचे ही थे कि तभी मधुबन की तरफ से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि तीनों मोटर साइकिल से सड़क किनारे गिर पड़े और लोग जबतक उनके पास पहुंचे तब तक तीनों की सांसे थम चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और पत्नी , माता पिता के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।