शनिवार, 11 अप्रैल 2026

लखनऊ : घर से कोचिंग के लिए निकला किशोर छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज।||Lucknow: A teenage student who left for coaching has gone missing, a missing person report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
घर से कोचिंग के लिए निकला किशोर छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के कोतवाली कृष्णा नगर  इलाके से गुरूवार शाम घर से कोचिंग के लिए निकला एक 13 वर्षीय किशोर छात्र लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नही चलने पर स्थानीय थाने मे लिखित सूचना दी।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर के विजय नगर निवासी मनमीत सलूजा पुत्र बलविंदर सलूजा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनका 13 वर्षीय चचेरा भाई कनिष्क सलूजा पुत्र नरिंदर सलूजा 9 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे बैग लेकर घर से बगल वाली गली में स्थित कोचिंग जाने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा वह भाई को तलाश करते हुए कोचिंग सेंटर गए लेकिन मालूम पड़ा कि वह कोचिंग नहीं पहुंचा है। बड़े भाई ने कृष्णा नगर थाने पर पहुंच पुलिस शिकायत की है । पुलिस के अनुसार लापता किशोर के चचेरे भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लापता किशोर की तलाश की जा रही है।